तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में खुशी के फूल खिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिससे आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।