तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यापार की कुछ योजनाएं आज फिर से शुरू हो सकती हैं। आपको आज संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।