तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे व दूसरों की सेवा करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव से डुबे नजर आएंगे। नई संपत्ति खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान को यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं,तो वह आवेदन कर सकते हैं,लेकिन जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप अपने दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे।