तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भावनात्मक मामले मजबूत रहेंगे। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शासन व प्रशासन से मामले आपके बेहतर रहेंगे। आपके काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे।