तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर ध्यान देना होगा। आप किसी नए वाहन को लेकर किसी यात्रा पर जाए, तो पूरा ध्यान दें, क्योंकि उसके अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।