तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप सभी के साथ सम्मान बनाए रखें और अपनी योजनाओं पर आंख कान खुले रखें। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या सकती है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।