तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने खान-पान की आदतों के कारण पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी कुछ घरेलू समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिनको दूर करने की आप कोशिश करें। आप अपनी जेब का ख्याल रखें। अपने खर्च पर नियंत्रण करें, नहीं तो उनके बढ़ने से आपका बजट डगमगा सकता है। व्यवसाय में आप किसी को धन उधार ना दें। नहीं तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।