तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको फिर भी मेहनत करते रहना होगा, तभी आपको उसका फल मिलेगा, लेकिन यदि आपने व्यवसाय संबंधित कुछ काम को लेकर समस्या आ रही है, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय के मामलों में आपको पिताजी से सालाह मशवरा करना पड़ सकता है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटी योजना में धन ना लगाएं।