तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी अपने परिचित से मुलाकात होगी,जिनसे आप अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। घर परिवार में आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपने किसी से भी कड़वे वचन बोले,तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आय पहले से बढ़ेगी,लेकिन नौकरी में आपको कुछ असुविधा होगी,क्योंकि अधिकारी आपके कार्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना भी लगा रहेगा।