तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने खानपान में संतुलित आहार सम्मिलित करें। आप अपने कामों की एक सूची बनाएं, तभी आप उन्हे समय रहते निपटा पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है। आप कोई काम माता-पिता से पूछ कर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में छोटे सदस्यों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा।