तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदाई रहेगा। कार्यक्रम में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में इतने व्यस्त रहेंगे कि आप अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझेंगे, लेकिन आपके परिवार मे कुछ लोग आपके लिए नयी मुश्किलें भी खड़ी कर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप व्यवसाय संबंधित किसी से सलाह मशवरा करना चाहते हैं, तो उसमें आप बड़े सदस्यों से या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।