तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उनकी कोई पुरानी बीमारी उन्हें फिर से उभर सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आप मन से परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी लोगों के सामने आप प्रसन्न नजर आएंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।