तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें और किसी से लिया हुआ धन आपको समय रहते चुकाने की कोशिश करें। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आज आपको योजना बनानी होगी, तभी आप उन्हें आसानी से पूरे कर पाएंगे। लापरवाही से यदि आपने किसी काम को किया, तो इसमें समस्या आ सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।