तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपके व्यापार के कुछ काम रुके होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको भागदौड़ भी करनी होगी,तभी उन्हें पूरा करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को शेयर ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार को सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानूनों चल रहा था,तो उसमें भी आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी,जो आपको खुशी देंगी।