तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।