तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रमोशन मिलने से आपके कुछ साथी नाराज हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आपको उस पर पूरी निगरानी करनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है।