तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व व्यायाम को अपना सकते हैं, जिससे आपको काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे। संबंधो में कमी आएगी। सफलता के कुछ नई राह पर आपको चलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको तरक्की के नए-नए मार्ग मिलेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।