तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान की ओर से विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।