तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे।