तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप महत्वपूर्ण कामों में आप बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। विरोधियों से कोई भी बात बहुत सतर्क होकर बोले। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या बन सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर आज अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके घर परिवार में चल रहे कलह दूर होगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने किसी बात का खुलासा न करें नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।