तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी एक खराब आदत को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई भी लड़ाई झगड़ा हो, तो उसमें आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आपने किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके मन मे कुछ नया करने का जोश व जुनून देखने को मिलेगा, जिसका लाभ भी पूरा उठाएंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन अभी और लंबी चल सकती है।