तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लेनदेन की समस्या को बुद्धि का प्रयोग करके ही सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में कई काम हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे तो आपको इसे देने से बचना होगा,नहीं तो वह धन आपके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक सकती है। यदि कुछ लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।