तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी को यदि आप कोई सलाह देंगी तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना आपका पूरा हो सकता है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।