तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आज आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें। आपके रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आज पूरा जोर लगाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी काम में आप शांति बनाए रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने माता-पिता से पूछकर कोई निवेश करना बेहतर रहेगा।