तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा व कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आप किसी बात को लेकर क्रोधित ना हो, नहीं तो आपके साथी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और भविष्य की योजनाओं में भी लगा सकते हैं।