तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता से लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेंगे, जिससे आपके मित्रों के संख्या में इजाफा होगा। आप अपने घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी किसी जिम्मेदारी में ढील देने से बचना होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको कोई चिंता सता सकती है।