तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन आदि के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी आपका खूब साथ देंगे। आपको अपनी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।