तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं,तो आपको आपको कोई नया पद मिलता दिख रहा है। तरक्की देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे,जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।