तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी और बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आपके कुछ शत्रु आपकी पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आपको अपने बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह पूरी होती दिख रही हैं। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।