तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और अपने रिश्तो में सहज रहें। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी।