तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो आज उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है।