तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भूमि-वाहन से जुड़ी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संपत्ति संबन्धित समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।