तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरे अवश्य करेंगे। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने का जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है।