तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व स्नेह बना रहेगा। साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़े। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देंगे और अपने परीक्षा की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आपको कोई शुभ सूचना मिले,तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है।