तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन जो जातक विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको अपने मित्र की किसी गलत बात पर हां में हां मिलने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य का विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।