तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। व्यवसाय में आप किसी को धन उधार ना दें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवन साथी के साथ किसी अनुबंध को लेकर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरी उतरेंगी।