तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। आप परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज आपकी खुशी का कारण बनेगा।