तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है और आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। किसी परिवार के किसी सदस्य को कार्यक्षेत्र मे कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।