तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपने यदि जीवनसाथी के सामने कुछ बातें गुप्त रखी थी, तो वह आपके सामने उजागर हो सकती हैं। आपका किसी नई संपत्ति की प्राप्ति का सपना पूरा होगा।