तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने आराम की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इससे वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी दी जाएं, तो उन्हें बखूबी निभाएं। आपको किसी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।