सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत सोच समझकर करें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे खटपट हो सकती है। नौकरी में आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं, जिस कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।