सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप कुछ धार्मिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही कोई सफलता मिलती देख रही है। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।