सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि किसी रूपए पैसे से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है।