सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। शासन- प्रशासन के मामले में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी काम में अपने भाइयों से सहयोग लेना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है।