सिंह-
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप छोटे बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रहे मनमुटाव के बाद सदस्यों से बातचीत करने में कामयाब रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे नहीं तो आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।