सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहे हैं, तो उसमें आप ढील देने से बचें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।