सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको अपने काम को लेकर नीति बनाकर चलना होगा। किसी की कहीसुनी बातों पर आपको भरोसा करने से कोई नुकसान हो सकता है। सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।