सिंह राशि-सिंह राशि का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को सबसे अधिक महत्व देने वाले, निडर और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करने की इच्छा इनके भीतर प्रबल रहती है। गेहूं, गुड़ या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज रिश्तों में मिठास घुलने का दिन है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव था, तो अब वह धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी होती दिखाई दे रही है। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले से बचें। आज जितना सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे, उतना ही लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।