सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर परिवार के सदस्यों से कुछ भला बुरा कह सकते हैं। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।