सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी ऊर्जा सही कामों में लगेगी, जिससे कि आप कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। सेहत पर भी आप पूरा ध्यान दें, उसमें कुछ गिरावट हो सकती हैं। आप अपने किसी परिजन के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर परिवार में किसी सदस्य के गुस्से को झेलना पड़ सकता है।